Rooted in mentorship and founded upon years of academic experience, this website reflects Dr. Bijay’s mission to enhance medical education, making it more humanistic, accessible, and impactful.

By Bijay Krishna

       सफलता  में रुकावटें 

किसी  को सफलता रातों रात और एकाएक नहीं मिलता है | कभी कभी देखने में लगता है कि कोई रातों रात सफल हो गया -स्टार बन गया | परन्तु ऐसा नही है | सफलता के पीछे धीरज और लगन से लगातार किया गया मेहनत होता है | धैर्य और लगन से लगातार धीरे धीरे किए गए कार्य से,परिश्रम से सफलता मिलती है | कोई शॉर्टकट नहीं है | 

साधरणतः लोग सफल नहीं हो पाते है ,क्यू कि उनको अपना लक्ष पता नही होता है | जब ठीक से लक्ष ,मंजिल नही मालूम होगा तो सफलता मिलेगी केसे | 

कुछ लोगों को अपना लक्छ तो मालूम होता है परन्तु वे बहुत जल्दी परिणाम पाना चाहतें है जो असंभब है | तुरंत परिणाम नहीं मिलने से वे ऊब कर अपना नया लक्ष खोज कर उस पर मेहनत करते है |फिर वही कहानी दुहराते है|  

हमारे हर दिनों के अच्छी आदतों से हमारे जीवन का जीने का गुणवत्ता बढ़ती है | गुणवत्ता अच्छी आदतों से कोई भी लक्ष प्राप्त होती है | अच्छे गुण अच्छी आदतों के कारण लक्ष के और धीरे धीरे ही सही, प्राप्त करने के और बढ़ते है | हमलोग अच्छे गुण अच्छी आदतों के बारे में जानना चाहते है ,और अपनाना चाहते है ,| 

परन्तु बुरे गुणों ( नेगटिव विचार ) के विषय में जानकारी नहीं रखते है | इस लेख में आज कुछ बुरे गुणों ( नेगटिव विचार ) के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे | 

  • सभी को हाँ कहना: हर कोई आपसे अपना काम करवाना चाहते है| अपना मतलब साधना चाहते है| और आप अपना रिश्ता ,दोस्ती निवाहने के कोशिश उनके बात मान लेते है | उनके काम करने के  कारण आप अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते  है | आपका काम पूरा नहीं होता है जिससे काम का बोझ बढ़ता जाता है | आप ज्यादा समय तक काम करते है ,मानसिक एवं शाररिक स्वास्थय  पर असर होता है | मानसिक अवसाद के शिकार हो जाते है | उस वक्त कोई आपको नहीं पूछता है |
  •  इस लिए ना कहने की आदत डालिये | शालीनता से मना कर दे ,एक दो बार के बाद वे समझ जायेगे और आप से अपने काम करने  के बारे में नहीं कहेगे |  हो सकता है आपसे नाता तोड़ ले ,परन्तु इससे आपके सेहत पर अच्छा प्रभाव होगा | 
  • अपने स्वास्थय को प्रमुखता न देना : हम लोग अपने स्वास्थय  पर ध्यान नही देते है,सिर्फ काम पर ध्यान रहता है | इस दुनिया में जिन्दा रहने और  दुसरो से आगे होने के ललक में हम अपने स्वास्थय को  भूल जाते है | न खाने का समय न सोने का | इससे धीरे धीरे कई बिमारियाँ हमें जकड़  लेते हैं ,उदहारण के लिए उक्त रक्तचाप,चीनी की बीमारी हो जाता है | मानसिक तनाव, से अवसाद हो जाता है | कार्य करने के छमता घट जाती है गुणवत्ता काम जाती है | 
  • अपने स्वास्थय को प्रमुखता दें   इसके लिए मैं कुछ बातें कहना चाहता हु,इसके विषय में कई लेख आपने पढ़े होंगे | अनुरोध है कि कुछ पर ध्यान देने एवं अमल में लाने की कोशिस जरूर करें | | अपने स्वास्थय को प्रमुखता देने के लिए 
  • सुबह उठ जाना सूर्योदय के पहले 
  • योग्याभ्यास 
  • व्यायाम करना 
  • पौस्टिक एवं संतुलित समय पर आहार 
  • भरपूर गहरी निंद 
  • परिवार और मित्रों के साथ समय गुजारना |  

इससे कार्य शैली और  गुणवत्ता में सुधार होगा | 

कई काम एक साथ करना : इस समय हमें बहुत काम करने होते है ,एवं जल्दी करना होता है ,जिसके कारण एक वक्त में  कई काम करना होता है | यह बहुत गलत है | एक साथ कई काम करने से मानसिक एवं शारीरिक थकन होता है जिससे कार्य प्रभावित होता है | 

इसके लिए प्रमुख काम को पहले करे ,उसके बाद के महत्ब्पूर्ण काम को पूर्ण करे | इस लिए एक वक्त में एक काम पर पूरा ध्यान दे कर काम करे ,उसके बाद  ही दूसरे काम को हाथ में लें | 

किसी से अपनी तुलना करना  :  किसी से अपनी तुलना करने के गंदी आदत तुरंत छोड़ दें | हर आदमी अलग है ,हर आदमी की जरुरत अलग है | अगर आप संतुस्ट एवं खुश रहना चाहते है तो किसी से अपनी तुलना न करें | 

हमेशा सही और पूर्ण होने की इच्छा : हमेशा हमेशा सही और पूर्ण होने की इच्छा परेशानी का बहुत बड़ा कारण है | आप हर वक्त सही नही हो सकते हैं ,यह देखने बाले पर निर्भर करता है | गलती सबसे होती है ,परन्तु उस गलती को दुबारा नहीं किया जाना आपको सफलता के और ले जाता है | गलती होने पर उसे मान लेना चाहिय | तनाव नहीं लेने का | कोई भी पूर्ण एवं सही नही है | आप भी औरों की तरह ही  है | 

दूसरे में दोष निकालना : दूसरे में दोष निकालने एवं दूसरे की शिकायत करने के आदत भी अहम सफल नहीं होने देती है ,अतः इस को तुरंत छोड़ देना है | 

शांत मन से विचार करने पर उम्मीद है की आप मेरे आलेख से सहमत होगें | आप अपने विचार और सुझाब भेजें ,जिससे इस तरह के आलेख में सुधार हो सके | 

                                                       आलेख पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद | 

  • No Comments
  • November 10, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *